फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

484 अवैध कब्जाधारकों पर गिरेगी गाज

Tue, 02 Jun 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचन वन मंडल में वन विभाग की भूमि पर कई दशकों से अवैध रूप में कुंडली जमाकर बैठे लोगों पर गाज गिरने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद वन विभाग, आईपीएच विभाग और बिजली विभाग ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ नाचन ने सोमवार को नाचन वन मंडल के 484 अवैध कब्जाधारियों की पहली लिस्ट आईपीएच और बिजली विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन


दोनों महकमों ने मौवीसेरी, जाच्छ और धरोट में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। बिजली बोर्ड अवैध मीटर उखाड़ रहा है तथा आईपीएच विभाग सरकारी नलों के कनेक्षन काट कर कार्रवाई कर रहा है। सरकारी विभागों की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने पहले वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों को जल्द हटाने के फरमान जारी किए थे। मगर अब हाईकोर्ट के फरमान में विद्युत बोर्ड और आईपीएच विभाग को उच्च न्यायालय ने निर्देश जारी किए हैं कि वन भूमि पर बने अवैध मकानों के विद्युत मीटर और पानी के नलों के कनेक्शन काट दिए जाएं। जिसको लेकर नाचन वन मंडल के अंतर्गत कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे पूर्व सराज वन परिक्षेत्र की बगस्याड़ बीट में नाचन वन विभाग ने एक व्यक्ति के वन भूमि पर लगे सेब बगीचे को उखाड़ दिया था। जिस कार्रवाई में बगीचे मालिक ने डीएफओ से हाथापाई तक कर दी थी।

अब ताजा घटनाक्रम में नाचन वन मंडल ने 484 अवैध कब्जाधारियों की पहली सूची जारी कर सनसनी फैला दी है। मौवीसेरी, जाच्छ और धरोट में अवैध कब्जाधारियों पर पहली कार्रवाई से अब अन्य अवैध कब्जाधारियों की नींद उड़ गई है। डीएफओ नाचन राहुल एम रहाणे ने 484 अवैध कब्जाधारियों की पहली लिस्ट जारी करने की पुष्टि की है। नाचन वन मंडल की बासा, पंडोह, सराज और बालीचौकी वन परिक्षेत्रों के अवैध कब्जाधारी विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें