फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन कंपनियों पर वेतन न देने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के निर्माण में लगे मजदूरों ने संबंधित कंपनियों पर वेतन न देने के आरोप लगाए हैं। शनिवार को प्रभावितों ने सीटू के बैनर तले उपायुक्त अरिंदम चौधरी को ज्ञापन सौंपा और रुके वेतन को दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

सीटू जिला सचिव राजेश ने बताया कि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनियां मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं कर रही हैं। इससे मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। प्रभावितों ने उपायुक्त से मांग की कि कंपनियों को निर्देश दिए जाएं ताकि वे मजदूरों को वेतन समय पर दे सकें।
इस अवसर पर फोरलेन यूनियन प्रधान सोहन सिंह, सचिव मोरध्वज, अशोक चौहान, प्रधान शेर सिंह, सचिव नरेश कुमार, मजदूर यूनियन के प्रधान शेर सिंह, सचिव नरेश कुमार, कमल किशोर, निके राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
श्रम नियमों की अवहेलना के आरोप
ज्ञापन में श्रम नियमों की अवहेलना के भी आरोप लगाए गए है। कंपनियां वेतन पर्ची, टनल अलाउंस और टनल के अंदर ब्लोअर की व्यवस्था नहीं कर रही है। पीने के पानी की व्यवस्था न होने से परेशानी हो रही है। कार्यस्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है।
यदि नियमों पर अमल नहीं हुआ तो मजदूर बड़ा आंदोलन करेंगे। मजदूरों के ईपीएफ का भुगतान शीघ्र करने का आग्रह किया है। कंपनी ने लंबे समय से मजदूरों के ईपीएफ का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें