इस तस्वीर से समझिए कैसे हैं हालात तस्वीर जिला औद्यौगिक कार्यालय से आने सन्यारड़ वार्ड के टारन
- फोटो : संवाद
मंडी। धर्मपुर के पाड़च्छू की तरह तल्याहड़ में सकोडी खड्ड में कृत्रिम झील बन सकती है। जिला औद्योगिक कार्यालय के आगे टारना में 2023 में आई आपदा के बाद क्षतिग्रस्त पहाड़ी कभी भी गिर सकती है। अगर पहाड़ी गिरी तो सकोडी खड्ड का बहाव रुक सकता है। मौजूदा समय में यहां एक घर असुरक्षित घोषित किया गया है, जो कभी भी गिर सकता है। 20 अन्य घरों को भी खतरा है। यहां विभाग ने क्रेटवायर डंगा बीच पहाड़ी में लगाया था, लेकिन पिछली बरसात में धंस गया है। लोगों के घरों को जाने वाला रास्ता भी असुरक्षित है।
जान जोखिम में डालकर लोग घरों तक पहुंच रहे हैं। डर के साये में लोगों की रातें गुजर रही हैं। यहां के निवासी प्रशासन से सकोडी खड्ड से डंगा लगाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। ऐसे में ज्यादा बारिश होने पर पहाड़ी का मलबा सकोडी खड्ड का बहाव रोक सकता है।
यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड सन्याहड़ में आता है। स्थानीय पार्षद वीरेंद्र आर्य ने बताया कि जिस तरह से पहाड़ी धंस रही है, इससे खतरा बना हुआ है। मलबा गिरा तो सकाेडी खड्ड का बहाव रुक सकता है। इससे मंडी शहर समेत कई वार्डों में नुकसान होगा। मामला प्रशासन के ध्यान में भी लाया गया है।
000