फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में बाइकों से उतरवाए विवादित तस्वीर वाले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भोजपुर बाजार में शहर के लोगों ने बाइकों में लगाए विवादित झंडों को बाइक सवारों को रोककर उनसे विनती कर उतरवाया। पंजाब में एचआरटीसी की बसों में हुई तोड़ फोड़ और विवादित तस्वीरें चस्पां करने के बाद लाेगों में गुस्सा है। इसी को लेकर वीरवार को बाइक में विवादित झंडा लगाने के खिलाफ एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय, कार्तिक, कुलदीप आदि ने बताया कि पंजाब से आ रहे बाइक सवार विवादित झंडे लगा रहे हैं। इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था खतरे में पड़ रही है।
स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा से शांतिपूर्ण और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक रहा है और ऐसी घटनाएं राज्य की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती हैं। इस प्रकार की गतिविधियों को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे लोग जिनका उद्देश्य शांति भंग करना है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें