फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लंबाडग बाजार में आग से जलीं पांच दुकानें, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। बरोट के लंबाडग बाजार में रविवार रात करीब 12 बजे आग लगने से पांच दुकानें और ढाबा जल कर राख हो गए। घटना में दुकानों में रखा सामान भी जल गया है। अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों समेत दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। साथ लगती दुकानों और घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले एक ढाबे में लगी। आग की लपटें उठते देख थूजी, बरोट, मुलथान के लोग पहुंच गए। सभी लोग आग पर काबू पाने में जुट गए लेकिन आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलने पर टिक्कन से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पांच दुकानें आग की भेंट चढ़ चुकी थीं।
अग्निकांड में संजय कुमार पुत्र जगरनाथ की बिजली के उपकरण की दुकान, रामदेव का ढाबा, कमलदीप की कंफेक्शनरी की दुकान, शमशेर की दो दुकानें जल कर राख हो गईं। ग्रामीण ज्ञान चंद, तिलक, चमेल, राम शरण, विनोद, मान सिंह, बजिंदर सिंह आदि ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया होता तो साथ लगती 15 से 20 दुकानें चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पधर पुलिस थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर ने टीम के साथ मौका कर घटना के कारणों की जानकारी हासिल की। टिक्कन के तहसीलदार जोगिंदर ने भी कानूनगो हरी सिंह तथा पटवारी रोहित के साथ मिल कर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने प्रभावितों कमलदीप, रामदेव तथा संजय कुमार को ढाई-ढाई हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें