मंडी। बारिश से मंडी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-70 (नया एनएच-003) पर सरकाघाट, धर्मपुर, कोटली और सदर सेक्शन में जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे पुल, पेयजल योजनाएं, बिजली नेटवर्क और अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। इसी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी मंडी ने आदेश जारी कर विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डैमेज असेसमेंट कमेटियां गठित की हैं। ये कमेटियां नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
कुल पांच कमेटियां बनाई गई हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग की दो, जल शक्ति विभाग की दो और बिजली बोर्ड की एक कमेटी बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग इंफ्रास्ट्रक्चर डैमेज असेसमेंट कमेटी धर्मपुर और मंडी सर्किल के लिए गठित की गई है। इसमें संबंधित सर्किल के अधीक्षण अभियंता कमेटी के चेयरमैन होंगे।
मोर्थ के परियोजना निदेशक, संबंधित लोक निर्माण विभाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता सदस्य होंगे। इसी तरह जल शक्ति विभाग डैमेज असेसमेंट कमेटी सुंदरनगर और धर्मपुर सर्किल के लिए गठित होगी। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डैमेज असेसमेंट कमेटी में अधीक्षण अभियंता चेयरमैन और मोर्थ परियोजना निदेशक के अलावा संबंधित डिवीजन के अधिशासी अभियंता सदस्य होंगे।
....
पहले से प्रोजेक्ट में देरी, अब तालमेल बैठाना होगा मुश्किल
निर्माणाधीन एनएच 003 में पहले ही देरी हो चुकी है, लेकिन अब हमीरपुर पीआईयू को बंद कर दिया है। नई स्थापित इकाई शिमला से कामकाज देखेगी। इसे धर्मपुर, सरकाघाट और कोटली के कार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। पहले ही हमीरपुर से मंडी जिला में चल रहे इस प्रोजेक्ट की सही मॉनिटरिंग न करने के आरोप लग चुके हैं।
...
यह जीत सत्याग्रह की और जनता की
यह जीत सत्याग्रह की है, यह जीत जनता की है। पहले आग्रह के तहत संपूर्ण इकाई को परियोजना निदेशक से लेकर निचले स्तर तक हटा दिया गया है और एक नई समिति गठित की गई जोकि अब शिमला यूनिट के तहत कार्य करेगी। अब नुकसान मूल्यांकन के लिए कमेटियां गठित कर दी हैं। पूर्ण विश्वास था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जनता के दर्द को अवश्य समझेंगे। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए जनता की आवाज को दबने नहीं दिया।
-चंद्रशेखर, कांग्रेस विधायक धर्मपुर
000