फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी, बीफार्मेसी में अस्थायी सीटों की आवंटन सूची जारी

Sat, 20 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।

सार

एएमआरयू ने बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी और बीफार्मेसी (आयुर्वेद) पाठ्यक्रमों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग की अस्थायी सीटों की आवंटन सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल अंतिम सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद ही अपने आवंटित कॉलेज या संस्थान में जाएं। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी और बीफार्मेसी (आयुर्वेद) पाठ्यक्रमों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग की अस्थायी सीटों की आवंटन सूची जारी कर दी है। एएमआरयू ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पुराने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) या अन्य श्रेणी (डिफेंस/सब-कैटेगरी) के दस्तावेज अपलोड किए हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि यदि वे अपडेटेड प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनकी सीट आवंटन केवल अस्थायी मानी जाएगी और संस्थान की प्रवेश समिति उनके दाखिले को मान्य नहीं करेगी।

विज्ञापन


सीट आवंटन सूची के अनुसार हिमाचल प्रदेश के प्रमुख संस्थानों इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक फार्मास्युटिकल्स साइंसेज जोगिंद्रनगर मंडी में 155 छात्रों को अस्थायी सीट आवंटन किया गया है। इसमें मेडिकल रेडियोलॉजी, इमेजिंग टेक्नोलॉजी, लैबोरेटरी साइंस, एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस थैरेपी और बीफार्मेसी (आयुर्वेद) जैसे विषय शामिल हैं।
विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल अंतिम सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद ही अपने आवंटित कॉलेज या संस्थान में जाएं। इसके लिए उम्मीद लॉग इन से सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बिना आवंटन पत्र के प्रवेश प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन


उधर, एएमआयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दस्तावेज अपडेट करके अपलोड करें। प्रोस्पेक्टस में बताए प्रारूप के अनुसार ही दस्तावेज अपलोड करें। इसमें लापरवाही बरतने पर सीट अस्थायी ही रहेगी और संस्थानों की प्रवेश समिति की ओर से प्रवेश के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें