फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक बाजार में नहीं बिकेंगे पटाखे, भंगरोटू मैदान में लगेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने बाजार का औचक निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। दिवाली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नेरचौक मुख्य बाजार में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पटाखा विक्रेताओं को अब भंगरोटू मैदान में ही दुकानें लगाने की अनुमति होगी। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने शुक्रवार को प्रशासनिक टीम के साथ बाजार का औचक निरीक्षण कर व्यापारियों को सख्त निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान रत्ती मार्ग, मुख्य बाजार और नेरचौक-सुंदरनगर मार्ग पर सड़क और फुटपाथ तक फैले सामान को हटवाया गया। एसडीएम ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम और आगजनी का खतरा रहता है। बाजार में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन की कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि बाहरी कारोबारियों की ओर से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, जबकि स्थानीय व्यापारियों के त्योहार के समय ही सख्ती दिखाई जाती है। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि पहले भी त्योहारों पर पटाखों की बिक्री होती रही है, लेकिन इस बार व्यवस्था क्यों बदली गई है। उन्होंने प्रशासन से सभी कारोबारियों पर समान नियम लागू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें