दमकल विभाग के कर्मियों ने जलने से बचाई 50 लाख की संपत्ति
आग लगने की घटना के बाद छोटा भुईन में मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर के समीप छोटा भुंतर में राशन की एक दुकान में आग भड़क गई। आग की इस घटना में 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। करीब 50 लाख की संपत्ति को सुरक्षित बचाया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को 10:30 बजे छोटा भुईन में स्थित एक राशन की दुकान में आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों की मदद आग पर समय रहते काबू पाया, जिससे नुकसान का आंकड़ा कम रहा। गौर रहे कि जिले में अग्निकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ समय से 12 से अधिक जगह मकानों और दुकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उधर, दमकल विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि छोटा भुईन में गोपी राम पुत्र तुलसी राम की राशन की दुकान में शुक्रवार देररात आग लगी। घटना में 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।