फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिलिंडर बदलने पर सही नहीं लगा रेगुलेटर, गैस रिसाव से लगी आग, मां और बेेटा झुलसे

Thu, 15 Aug 2024 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड पैलेस कॉलोनी-2 के सैण मोहल्ले में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर ठीक से न लगाने के बाद भड़की आग से मां और बेटा झुलस गए। जख्मी हालत में दोनों को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवा दिया है। उनकी पहचान संजय कुमार और उनकी माता डोलमा देवी के रूप में हुई है। हादसा बुधवार सुबह हुआ। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संजय कुमार की माता डोलमा देवी ने रसोईघर में जाकर नया गैस सिलिंडर बदला, लेकिन उसका रेगुलेटर ठीक से नहीं लगा पाईं। रसोईघर का आकार छोटा और वेंटिलेशन की कमी के कारण गैस की आपूर्ति सही से नहीं हो पाई। संजय कुमार, जो औट पुलिस में तैनात हैं और इन दिनों मंडी में ड्यूटी पर हैं, वह घर में ब्रेकफास्ट करने आए थे।
बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने गैस लीक होने की सूचना दी। इसके बाद डोलमा देवी ने रसोईघर का दरवाजा खोला और बिजली का स्विच ऑन किया, जिससे कमरे में आग लग गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। संजय कुमार भी उन्हें बचाने के प्रयास में झुलस गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटा वरना गंभीर जानमाल का नुकसान हो सकता था। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। दमकल विभाग मंडी के प्रभारी ठाकुर दास ने बताया कि आग को नियंत्रित कर लिया गया था, लेकिन तब तक मां और बेटे झुलस चुके थे। एएसपी सागर चंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है।

शहर में नहीं सुरक्षित घर, रसोईघर छोटे और वेंटिलेशन न होने से खतरा
मंडी। गैस सिलिंडर से आग की दृष्टि से मंडी में घर सुरक्षित नहीं हैं। अधिकतर घरों में रसोईघर छोटे और उनमें वेंटिलेशन न होने से छोटी-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सैण मोहल्ले में हुई घटना के बाद दमकल विभाग का मानना है कि शहर में अधिकतर घरों में रसोईघर छोटे हैं। उनमें वेंटिलेशन तक नहीं है। अगर रसोईघर में गैस लीक होती है तो ब्लास्ट तक होना स्वाभाविक है। ऐसे में घरों को इन घटनाओं से बचाने के लिए 16 अगस्त को दमकल विभाग शहर में लोगों को जागरूक करेगा। दमकल के प्रभारी ठाकुर दास ने बताया कि लोग घर के बाहर गैस सिलेंडर रखने की व्यवस्था करवाएं और वहां से पाइप के जरिए रसोईघर में गैस पहुंचाए। इससे अगर ब्लास्ट होता है तो घर बच सकता है। परिवार भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें