फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मढ़ी-समौड़ सड़क पर बना कल्वर्ट बहा, चार पंचायतों का संपर्क टूटा

Thu, 15 Aug 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर की मढ़ी-समौड़ वाया परयाल सड़क पर बहा कल्वर्ट। -संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की समौड़ पंचायत में मढ़ी समौड़ वाया परयाल सड़क पर बना कल्वर्ट भारी बारिश के कारण बह गया है। इससे चार पंचायतों सकलाना, समौड़, बिंगा और कमलाह का संपर्क टूट गया है। इस कारण हजारों की आबादी को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समौड़ पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले कई बार विभाग को सूचित किया था कि कल्वर्ट को मरम्मत की आवश्यकता है, क्योंकि यह नीचे से खोखला हो गया था। मगर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कल्वर्ट पूरी तरह से टूट गया है। इसके बाद गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।
प्रधान प्रताप सकलानी ने कहा कि अगर विभाग समय रहते जाग गया होता तो इतना नुकसान नहीं होता। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच कराने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल मढ़ी के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में इस क्षेत्र का कार्यभार संभाला है और जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें