फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तताहर में दुकान की ऊपरी मंजिल में लगी आग, घास और लकड़ी राख

विज्ञापन
सरकाघाट के तताहर में आग पर काबू पाते दमकल विभाग के जवान।  संवाद
विज्ञापन
शादी समारोह में गया था परिवार
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के तताहर में सोमवार शाम आग लगने से एक दुकान की ऊपरी मंजिल में रखा घास और लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की यह घटना शाम करीब छह बजे की है। गनीमत रही कि दमकल विभाग और ग्रामीणों की मुस्तैदी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार तताहर निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल की टाटा कंपनी के स्टोर के सामने दो मंजिला इमारत है। इमारत की ऊपरी मंजिल में सामान रखा हुआ था। घटना के समय राजेंद्र कुमार परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने फोन कर उन्हें दुकान की ऊपरी मंजिल में रखे सामान में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दमकल विभाग सरकाघाट को सूचित किया। दमकल विभाग के प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक वहां रखा घास और लकड़ी जलकर राख हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी हेमंत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। वहीं, सरकाघाट प्रशासन और कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें