फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिंद्राबणी डंपिंग साइट में लगी आग, ट्रामल मशीन, ट्रैक्टर जले

विज्ञापन
नगर निगम की बिंद्राबणी डंपिंग  साइट में आग पर काबू पाते दमकल जवान।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। दिवाली की रात को नगर निगम की डंपिंग साइट बिंद्राबणी में अचानक आग लग गई। इससे कूड़े की छंटाई करने वाली ट्रामल मशीन और एक ट्रैक्टर जल गया। आग की इस घटना से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पटाखे या फिर शार्ट सर्किट से आग लगी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डंपिंग साइट पर रोजाना 25 से 30 टन कूड़ा पहुंच रहा है। गाजियाबाद की कंपनी जीरोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड रोजाना 200 टन कूड़े का निष्पादन करती है। साल 2026 से पहले कंपनी को 54 हजार टन कूड़े के पहाड़ का निष्पादन करने का लक्ष्य दिया है। कंपनी अब अपने लक्ष्य के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई है।
कंपनी का टेंडर दिसंबर 2025 में खत्म हो रहा है लेकिन दिवाली की रात डंपिंग साइट में अचानक आग लग गई। ट्रामल मशीन और इसकी कन्वेयर बेल्ट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। एक पुराना ट्रैक्टर भी जल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे मिली सूचना
माना जा रहा है कि डंपिंग साइट में आग सोमवार देर रात भड़क गई लेकिन वहां पर आस पास रिहायश न होने से घटना का पता नहीं चल पाया। दमकल विभाग को सुबह 6 बजे आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल वाहन बिंद्राबणी के लिए रवाना हो गए। तब तक आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था। दमकल विभाग के जवानों ने लगातार पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। दोपहर बाद एक बार फिर डंपिंग साइट में आग सुलग उठी। इस बीच एक बार फिर फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए भेजा गया।
....
सुबह डंपिंग साइट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ट्रामल मशीन और एक ट्रैक्टर जल गया। करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें