फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धड़ीयाना गांव में गोशाला में लगी आग, गर्भवती गाय और बछड़ी जिंदा जली

विज्ञापन
धड़ीयाना गांव में गोशाला में लगी आग का निरीक्षण करते पटवारी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
अग्निकांड में पीड़ित किसान का करीब तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपमंडल सदर की सदियाना पंचायत के धड़ीयाना गांव में शनिवार को एक गोशाला में अचानक भड़क गई। घटना में गोशाला में बंधी गर्भवती गाय और बछड़ी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा धड़ीयाना गांव के निवासी सुरेश कुमार पुत्र नारायण सिंह की गोशाला में हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर इकट्ठा होकर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन

सूचना पाकर पंचायत प्रधान और पटवारी ने तुरंत घटना स्थल का दौरा किया। मौके का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन तैयार किया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में पीड़ित परिवार की गोशाला और बेजुबानों की असमय मौत से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं। सदियाना वार्ड से जिला परिषद सदस्य परस राम नेजिला प्रशासन और सरकार से पीड़ित किसान को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने कि मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें