फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पानी का बिल न भरने पर 12 हजार उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी

Mon, 07 Oct 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के बकाया बिलों के भुगतान का आखिरी मौका, न भरने पर कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही पेयजल की निशुल्क सुविधा पहली अक्तूबर से बंद कर दी है। मई 2022 से पहले के पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले करीब 12 हजार उपभोक्ताओं ने करसोग जल शक्ति विभाग मंडल ने अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
नोटिस में उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में पानी के बकाया बिलों के भुगतान का आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद भी अगर पानी के बिल जमा किए गए जाते हैं तो कनेक्शन बिना किसी अग्रिम सूचना के काट दिया जाएगा। जल शक्ति विभाग ने सभी पंचायतों में संबंधित वाटर गार्ड के माध्यम से पानी के बिलों के साथ ही नोटिस भी जारी कर दिए हैं। करसोग के इन 12 हजार उपभोक्ताओं से जल शक्ति विभाग को पेयजल बिलों के रूप में करीब 47 लाख रुपये लेना है।
विज्ञापन

प्रदेश में पूर्व भाजपा की जयराम सरकार ने 15 अप्रैल 2022 को ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क पेयजल की सुविधा देने की घोषणा की थी। जिसकी अधिसूचना मई 2022 में जारी हुई थी। इस तरह से पिछले 28 महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निशुल्क पेयजल दिया जा रहा था, लेकिन करसोग उपमंडल में 12 हजार उपभोक्ताओं ने निशुल्क सुविधा से पहले के बिलों का भुगतान नहीं किया। सैंकड़ों उपभोक्ताओं के बिल की राशि 10 हजार से अधिक लंबित चल रही है। जल शक्ति विभाग इन लोगों से कई बार बिलों के भुगतान किए जाने की अपील कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। ऐसे ने अब विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग करसोग मंडल के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि वर्ष 2022 से पहले के बकाया बिलों के भुगतान के लिए लोगों को अंतिम मौका दिया गया है। बिल जमा न करवाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें