फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किसानों को मक्की बीज पर 20 रुपये मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। खरीफ के सीजन को लेकर कृषि विभाग ने समय रहते तैयारियां पूरी कर ली हैं। अप्रैल में ही कृषि विभाग के पास मक्की, धान और अन्य बीज का स्टाॅक पहुंच गया है। किसानों को बाजार में महंगे दामों पर बीज की खरीद नहीं करनी पड़ेगी। अगले सप्ताह किसानों को बीज विक्रय केंद्रों के माध्यम से अनुदान पर मक्की, धान, चरी, बाजरा, मटर और अन्य सब्जियों का बीज उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 91,000 हेक्टेयर क्षेत्र कृषि योग्य है। खरीफ के सीजन में जिलेभर में 47,000 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई की जाती है और 19,200 हेक्टेयर भूमि पर धान जबकि शेष अन्य कृषि योग्य भूमि पर बाजरा और नकदी फसलों का उत्पादन किया जाता है। मक्की का उत्पादन सभी खंडों में होता है।
खरीफ के सीजन में मक्की और धान प्रमुख फसल है। जिलेभर में कृषि विभाग के 60 बीज विक्रय केंद्र हैं। कुछ बीज विक्रय केंद्रों में स्टाफ की कमी है लेकिन विभाग की ओर से बीज के विक्रय के लिए स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। वीरवार को कृषि विभाग के मुख्य भंडारण केंद्र में 4090 क्विंटल चरी, 1185 क्विंटल बाजरा, 3615 क्विंटल मक्की का बीज पहुंच गया है। किसानों को मक्की बीज पर 20 रुपये अनुदान मिलेगा। चरी पर 13 रुपये, बाजरा पर 21 रुपये, धान पर 60 रुपये अनुदान मिलेगा। भिंडी, फ्रांसबीन, कद्दू, खीरा, करेला आदि पर भी 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। सोयाबीन, माश और मटर के बीज पर भी किसानों को अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

...
किसानों को खरीफ के सीजन में मक्की, धान और अन्य फसलों के बीज के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते बीज की खरीद कर दी है। बीज का स्टाॅक विभाग के केंद्रीय भंडार में पहुंच चुका है। किसानों को मक्की, चरी, बाजरा समेत अन्य बीजों पर अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रामचंद्र चौधरी, उपनिदेशक कृषि विभाग जिला मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें