बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में शुक्रवार को विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई स्कूल पत्रिका का विमोचन एसएमसी की प्रधान वंदना देवी ने किया।
प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर ने बताया कि पत्रिका में विद्यार्थियों की पहाड़ी, हिंदी भाषा और विज्ञान पर आधारित रचनाओं को प्रकाशित किया है। इन रचनाओं से विद्यार्थियों के लेखन कौशल को बढ़ावा मिलता है। एसएमसी प्रधान ने पत्रिका को विद्यार्थियों में आवंटित करते हुए इसे स्कूल की लाइब्रेरी में भी रखा। इस अवसर पर संजय कुमार, भूपेंद्र, अजय, कृष्ण, रोशन लाल, सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद