फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों के आह्वान पर मंडी में गरजे किसान

विज्ञापन
मंडी में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन देते सीटू का कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को सेरी मंच पर हिमाचल किसान सभा, सीटू, महिला समिति एवं नौजवान सभा ने प्रदर्शन किया। डडौर चौक में भी किसान खूब गरजे। नौजवान सभा के जिला सचिव सुरेश सरवाल ने किसानों के आंदोलन को हर प्रकार से समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से देश में किसान विरोधी तीन कानून बने हैं तब से किसान संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने से जाहिर हो चुका है कि ये केंद्र पूंजीपतियों के साथ है। मोदी सरकार के तीनों नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसानों की फसलों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये विदेशी और देशी कंपनियों और बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रची जा रही है।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून को खत्म करने से जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती तो किसान सभा और अन्य संगठन मिलकर आंदोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर गोपेंद्र, वेद प्रकाश, तीर्थ राज, वीना वैद्य, संतोष, रीता, देवेंद्र, काशीराम, प्रवीण, रेखा और पूर्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डडौर चौक में प्रदर्शन के दौरान बल्ह बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंदर वालिया, किसान सभा के परसराम, सीटू नेता राजेश शर्मा, इंटक के राजीव, भुवनेश्वर लाल, गुरिया राम सहित किसान सभा, बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति, सीटू और इंटक के दर्जनों पदाधिकारी एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें