सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने किसानों से देसी नस्ल की गाय को पालने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। सुंदरनगर की सेरी कोठी पंचायत में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) मंडी की ओर से भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति पर आयोजित किसान मेले में पूर्व विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मेले में सेरीकोठी, जरल, ध्वाल तथा सलापड़ कॉलोनी पंचायत के लगभग 300 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। सोहन लाल ठाकुर ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। किसानों को फ्रांसबीन आदि के बीज भी वितरित किए गए। संवाद