फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नई तकनीकों से किसानों-बागवानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर में संकल्प अभियान में किसानों और बागवानों को आधुनिक खेती के बारे में वैज्ञानिकों ने जागरूक किया। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत किसानों और बागवानों को बागवानी विभाग, आत्मा प्रोजेक्ट, पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयासों से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धर्मपुर विस क्षेत्र की धर्मपुर, स्योह, संधोल, कोठुवां, छतरैणा, डरवाड़, टिहरा, सरौन और बसंतपुर पंचायतों में किसानों-बागवानों को जागरूक किया। उन्हें नवीनतम तकनीकाें एवं उपकरणों, बीजों, जैविक उत्पादों, वर्कशाॅप माॅडल एवं योजनाओं की जानकारी दी।
वेटरनरी साइंस विशेषज्ञ वनीता देवी ने बताया कि अगर किसी भी किसान और बागवान को कोई भी जानकारी लेनी होगी तो वह उनसे सीधा संवाद कर सकता है। इस मौके पर कृषि विभाग धर्मपुर के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद, धर्मपुर आत्मा प्रोजेक्ट से सरिता ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें