फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था : दहकते अंगारों पर चले माता के गूर

Thu, 28 Aug 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के माता काली चामुंडा मंदिर में आयोजित वा​र्षिक होम जाग में आग के अंगारों पर चलते गुर।संवाद
विज्ञापन
मंडी। स्कूल बाजार स्थित माता काली चामुंडा मंदिर में मंगलवार रात वार्षिक जाग का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। शाम 8 बजे से भजन मंडलियों ने माता के जयकारों और भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रात्रि ठीक 12 बजे माता काली चामुंडा और महाकाली अपने रथों व देवलुओं के साथ मंदिर से जाग स्थल पर पहुंचीं। यहां माता ने अपने गूर और पुजारों के माध्यम से दहकते अंगारों पर चलकर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट तक चले इस अलौकिक खेल को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें