फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में वीरवार को रोड सेफ्टी क्लब ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी शुरुआत संयोजक प्रो. सुमन कुमार ने की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता व्यक्त कर शिक्षा सत्र में की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें।
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष पुस्तिका वितरित की गई। इस पुस्तिका में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय, यातायात संकेतों का महत्व, नियम और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. रमेश चंद शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य प्रो. विजय पराशर, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारद्वाज, प्रो. शीतल भोपाल सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें