फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व सैनिकों ने कोट तुंगल स्कूल में 5 लाख से बनाया बास्केटबाल कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को किया समर्पित, नशे के खिलाफ खेलों का लिया सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल की कोट तुंगल पंचायत में पूर्व सैनिक लीग और स्थानीय नागरिकों ने कोट तुंगल स्कूल के प्रांगण में पांच लाख की लागत से बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण कर युवाओं को समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल प्रताप सिंह ने की और दुर्गा दत्त ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नवनिर्मित कोर्ट पर खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए सेवानिवृत्त कैप्टन हुकम चंद की ए टीम और कैप्टन अतुल की बी टीम के बीच रोमांचक मैत्री मुकाबला खेला गया। कड़े मुकाबले में कैप्टन अतुल की बी टीम ने 19 बास्केट कर जीत हासिल की, जबकि ए टीम ने 14 गोल किए। मैच का मुख्य संदेश खेलो, स्वस्थ रहो और नशे से दूर रहो रहा। कार्यक्रम में पंचायत के प्रधान सेवा निवृत्त कैप्टन धर्मपाल भारद्वाज, उप प्रधान ओमप्रकाश, रिटायर्ड कैप्टन परमार सिंह, रिटायर्ड कैप्टन गोपाल सिंह, रिटायर्ड सूबेदार मेजर अनंतराम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें