फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला नकाबपोश पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हर पहलू से जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर की पैलेस कॉलोनी में घर में घुसकर पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाले नकाबपोश युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार पैलेस कॉलोनी निवासी विनय कुमार शर्मा ने शहरी चौकी मंडी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह करीब पांच बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया। दरवाजा खोलते ही सामने खड़े नकाबपोश युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी के हाथ में एक बल्ला भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी पहली मंजिल से छलांग लगाकर मौके से भाग गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें