फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी से भूतपूर्व सैनिकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) जगदीश वर्मा ने कहा है कि 8वें वेतन आयोग को कैबिनेट से जनवरी में ही अप्रूवल मिल गई है लेकिन अब तक न तो केंद्रीय वेतन आयोग के अध्यक्ष और न ही उसके सदस्यों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों की एक रैंक एक पेंशन से उत्पन्न विसंगतियों की समस्या का पूर्ण रूप से अभी तक समाधान नहीं हो पाया है जिसके लिए उन्होंने पिछले कई वर्षों से सरकार को कई प्रकार के ज्ञापन दिए। भूतपूर्व सैनिक जो 85, 90 और 95 वर्ष के हो चुके हैं वह देरी के कारण आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित रह जाएंगे। केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जल्द आठवां वेतन आयोग का गठन करें तथा उसका कार्यालय स्थापित किया जाए ताकि विसंगतियों के मामले सरकार को भेजे जा सकें। प्रदेश के एक लाख चालीस हजार पूर्व सैनिक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी एक पत्र लिखा है। उसमें उनसे आग्रह किया है कि गठन में देरी भूतपूर्व सैनिकों के लिए कुठाराघात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें