फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया विभाग के पूर्व सैनिक बनाएंगे नया संगठन

Wed, 02 Nov 2016 06:33 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में आईईएसएम की बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट और भारतीय सेना की खुफिया कोर इंटेलीजेंस फोर्स ने बुधवार को संयुक्त रूप से बल्ह घाटी के होटल वैली व्यू में 74वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त मेजर रघुवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मूवमेंट के संयोजक हेतराम शर्मा ने बताया कि भारतीय सेना के खुफिया विभाग के हिमाचल के पूर्व सैनिकों का अपना स्थापना दिवस मनाने का यह चौथा अवसर है। मुख्यातिथि रघुवीर सिंह ने खुफिया विभाग के सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस पर बधाई दी। असूचना कोर इंटेलीजेंस फोर्स के लेफ्टिनेंट जनरल जेडीएस रावत (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इस कोर की युद्धकला तथा शांति कला दोनों में ही बहुत बड़ी भूमिका रही है। कैप्टन हेत राम शर्मा ने कहा कि सेना के खुफिया विभाग के पूर्व सैनिकों ने एक नया संगठन बनाने का निर्णय लिया है।

शीघ्र ही इसकी रूप रेखा तथा कार्यकारिणी सार्वजनिक की जाएगी। इस दौरान मूवमेंट के आरके ठाकुर, श्रवण चौहान, राम किशन चौहान, एसके गुरंग, सुभाषा नेगी, सूबेदार मेजर हेम सिंह वर्मा, सूबेदार अजीत ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, लाल सिंह सिपहिया, बीएल जसवाल, हवलदार दिवान सिंह, पूर्ण सिंह, गुलाब सिंह, लाल चंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें