फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने मंडी में लगाया झाड़ू

Fri, 30 Dec 2016 10:21 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी बस स्टैंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान पर झाड़ू लगाते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मंडी इकाई (एमसीए) ने शुक्रवार को सफाई अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। उन्होंने बस स्टैंड के साथ लगते एचएन-21 पर झाड़ू लगाया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के सफाई अभियान के बाद पूर्व सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे आने से पहले एचआरटीसी प्रबंधन ने बस स्टैंड की सफाई करवा दी। मंडी क्रिकेट एसोसिएशन इसके लिए बधाई की पात्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए आगे भी इस प्रकार के सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इससे पहले भाजपा नेताओं ने पूर्व सीएम का मंडी पहुंचने पर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक रविंद्र सिंह रवि, नाचन के विधायक विनोद कुमार, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, संजीव कटवाल, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव प्रवीण शर्मा, एमसीए के अध्यक्ष अजय राणा, सोच संस्था के राजा सिंह मल्होत्रा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सिपहिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद राज बली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश वालिया, नगर परिषद मंडी उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, अभिनव, योगेश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें