फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन से बसों की आवाजाही शुरू होने से नौ पंचायतों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, लंबी दूरी की बसें पकड़ने के लिए आना पड़ रहा डैहर या भवाना
विज्ञापन

महिला मंडलों ने एसडीएम से की समस्या का समाधान करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कीरतपुर-नागचला फोरलेन बनने के बाद हिमाचल परिवहन निगम और अन्य रोडवेज की लंबी दूरी की बसें सुंदरनगर में डैहर फोरलेन होकर आवागमन कर रही हैं। जिस कारण यात्रा तो सुगम हो गई, लेकिन सुंदरनगर के कांगू और सलापड़ क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों के लिए समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी की बस पकड़ने के लिए या तो भवाना आना पड़ रहा है या डैहर पहुंचना पड़ रहा। इससे उन्हें आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी तब हो रही है, जब इन क्षेत्रों के लोग रात को दिल्ली-चंडीगढ़ या मनाली की तरफ से यात्रा कर पहुंचते हैं तो उन्हें भवाना या डैहर में उतार दिया जाता है। इस कारण आधी रात को उनके पास अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा न होने के कारण टैक्सी कर अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। नौ पंचायतों से महिला मंडल की सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर, एसडीएम गिरिश समरा ने महिला मंडलों को समस्या के समाधान को लेकर कार्रवाई के बारे में आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें