फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल बाजार में धूल-मिट्टी से हर कोई परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक बोले, कई दिनों से बच्चों को स्कूल ले जाना और लाना हो रहा कठिन
विज्ञापन

कारोबारियों ने कहा, धूल में पूरा दिन बैठकर बेच रहे सामान, ग्राहक भी हो रहे परेशान

मल्टीपर्पज कांप्लेक्स के निर्माण कार्य के चलते आ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। कई दिनों से स्कूल बाजार में पसरी धूल-मिट्टी के कारण हर वर्ग परेशान है। सुबह और दोपहर के समय इस बाजार के आसपास ही स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को लाना और ले जाना मुश्किल हो गया है । रोजाना बच्चों के साथ मुंह पर रूमाल ढककर ही आना-जाना पड़ रहा है। धूल- मिट्टी से कपड़े भी खराब हो रहे हैं और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
यह बात उन अभिभावकों ने कही जो रोजाना बच्चों के साथ स्कूल बाजार में उन्हें छोड़ने और ले जाने को आते-जाते हैं। अभिभावक सुनील और नेहा, शिवम और रीना कुमारी ने कहा कि उनके बच्चे स्कूल बाजार में सरकारी और निजी स्कूल में पढ़ते हैं। कहा कि मल्टीपर्पज कांप्लेक्स के निर्माण कार्य के चलते बाजार में धूल ही धूल है। इससे बच्चों सहित खुद को भी बीमार होने का भी डर है। कहा, धूल के कारण रोजाना ही बच्चों की वर्दी धोनी पड़ रही है। इधर, रोजाना धूल के कारण कठिनाई झेल रहे कारोबारियों और अन्य लोगाें में राज, मान सिंह, सुनील, नीरज, राज कुमार, पंकज आदि कारोबारियों ने इस पर कड़ा एतराज जताया और कहा कि लंबे समय से धूल-मिट्टी से यहां पर दिनभर दुकानों में काम करना मुश्किल हो रहा है। रोजाना मिट्टी के कारण उनका सामान भी खराब हो रहा है। वहीं, ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे कारोबार और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर हो रहा है। इस बारे में एसडीएम सदर ओमकांत ने कहा कि संबंधित कंपनी को पानी का छिड़काव करने के आदेश दिए गए हैं। अगर आदेशों का पालन नहीं हो रहा तो उनसे बात की जाएगी।
विज्ञापन


कैसे फैल रही धूल-मिट्टी
लंबे समय से स्कूल बाजार में मल्टीपर्पज कांप्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ समय से यहां पर मिट्टी को उठाने का काम चल रहा था। इस कारण पूरे बाजार में सड़क धूल मिट्टी से भर गई है, वाहन गुजरने से यह उड़ रही है और इससे स्कूलों के विद्यार्थियों सहित राहगीहों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
बाजार में हैं छह से सात स्कूल और दर्जनों दुकानें
स्कूल बाजार की बात की जाए तो यह बाजार शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। यहां पर जहां सौ से अधिक दुकानें हैं, वहीं, आधा दर्जन से अधिक स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान हैं, इनमें हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, दुकानों के अलावा बैंक, होटल, ढाबे भी हैं। बाजार से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन


मिट्टी उठाने का काम बंद : ठेकेदार
इस बारे में निर्माणकर्ता ठेकेदार दिनेश शर्मा ने कहा कि परेशानी को देखते हुए उन्होंने मिट्टी उठाने का काम बंद कर दिया है। गर्मी के चलते अभी काम को कुछ समय बाद शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि बाजार में पानी का भी छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें