फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ सभी को लड़नी है लड़ाई : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को सराज के जंजैहली पहुंच रहे हैं। यहां वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर के साथ बतौर मुख्यातिथि नशा मुक्त हिमाचल अभियान में हिस्सा लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम को लेकर तीन दिन से सराज में ही डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने जगह-जगह इस कार्यक्रम को लेकर लोगों के साथ बैठकें कीं। मंगलवार को उन्होंने कार्यक्रम स्थल जंजैहली में पहुंचकर कर पूरी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पहली बार इस तरह के कार्यक्रम के लिए सराज पहुंच रहे हैं। जंजैहली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ हर प्रदेशवासी को लड़ाई लड़नी है। जिस तरह से प्रदेश में नशा बढ़ रहा है, अब नशा प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती है। इसके खिलाफ हर प्रदेशवासी को आवाज उठानी होगी। अपनी लड़ाई मानकर लड़नी होगी। हर प्रदेशवासी नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा तभी इस अभिशाप से मुक्ति मिल पाएगी। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें