फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में तैनात चिकित्सक से बस में छेड़छाड़

Sun, 17 Jan 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चैलचौक(मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर-मंडी चलने वाली एक निजी बस में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में तैनात चिकित्सक  से बस के परिचालक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद हरकत में आकर चैलचौक बाजार में बस परिचालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में लेकर परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुंदरनगर क्षेत्र की एक चिकित्सक युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि मंडी-गोहर चलने वाली एक निजी बस में रविवार सुबह परिचालक ने छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने के बावजूद परिचालक नहीं माना। युवती ने चैलचौक बाजार पहुंचते ही बस के आगे खड़े होकर बस को रोक दिया। बस चालक से बस की चाबी लेकर युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद युवती ने पुलिस को बताया है कि उसने डडौर से चैलचौक तक के सफर के लिए बस परिचालक को सौ रुपये दिए थे। मगर वह उसे बकाया राशि नहीं लौटा रहा था। युवती ने बताया कि बकाया मांगने पर वह उससे छेड़खानी करने के लिए उसके पास आकर बैठ गया।

चैलचौक में युवती ने बस को रोक दिया। बस परिचालक ने युवती से अपने किए पर माफी मांगी मगर युवती ने परिचालक को उसके द्वारा कि गई घिनौनी हरकतों से दुखी होकर माफ नहीं किया। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने बताया कि यह मामला रती थाना के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि बस परिचालक को गिरफ्तार कर उसे बल्ह पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर बस परिचालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें