संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल के साहित्यकार मुरारी शर्मा, गंगाराम राजी और त्रिलोक मेहरा के चर्चित हिंदी उपन्यास अब अंग्रेजी में प्रकाशित होकर वैश्विक पाठकों तक पहुंचेंगे। मुरारी शर्मा का देबकू एक प्रेम कथा, गंगाराम राजी का जनरल जोरावर सिंह और त्रिलोक मेहरा का मुंडू का अंग्रेजी अनुवाद युवा साहित्यकार पंकज दर्शी ने किया है। इन्हें इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रकाशित किया है।
अंग्रेजी संस्करण क्रमश: द मेलैंकोलिक देबकू, द नेपोलियन ऑफ नॉर्थ इंडिया और मुंडू नाम से प्रकाशित हुए हैं। ये उपन्यास अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इनके माध्यम से अंग्रेजी पाठक हिमाचली लोकसंस्कृति, इतिहास तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े संघर्षों से रूबरू होंगे। तीनों पुस्तकों का औपचारिक विमोचन समारोह में किया जाएगा।