बालीचौकी (मंडी)। थाची कॉलेज के कॅरिअर मार्गदर्शन परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल ने वीरवार को अंग्रेजी विषय में कॅरिअर के अवसरों पर सेमिनार आयाेजित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य दीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पवन कुमार ने मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद यूजीसी नेट पास करने के बाद वे कॉलेज या विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य बन सकते हैं।
विद्यालय स्तर पर टेट उत्तीर्ण कर प्राध्यापक पद पर नियुक्त हो सकते हैं। निजी स्तर पर अकादमी चला कर कम्युनिकेशन स्किल कोर्सेज शुरू करके आजीविका भी अर्जित कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक आचार्य पुणे राम, निर्मला देवी, राज कुमार, टीकम राम एवं डॉ. अजय पाल सिंह उपस्थित रहे। संवाद