फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कर्मचारियों ने नशामुक्ति की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/सुंदरनगर (मंडी)। श्रम कल्याण बोर्ड उप-कार्यालय जोगिंद्रनगर के प्रेरक पवन कुमार ने बताया कि उपमंडल में कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यालय में सभी ने नशामुक्ति की शपथ ली। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का समर्थन किया। नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यालय परिसरों के साथ-साथ समाज में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता की शपथ के साथ किया गया। उधर, सुंदरनगर में भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय में नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें