फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर जले, कई गांवों में अंधेरा

Fri, 27 Jan 2017 10:34 PM IST
मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर जलने से कई गांवों में अंधेरा पसर गया है।  गांव चलोन धार, ढाढी, सुका रियूर में भी ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली गुल हो गई। यहां पर कई घरों में विद्युत फिटिंग और बिजली के कई उपकरण भी जल गए हैं।
विज्ञापन


26 जनवरी को बिजली गिरने से रिवालसर क्षेत्र के चलोन धार का ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे गांव चलोन व गांव धार की बिजली बंद हो गई। इसके अलावा हवाणी उठाऊ पेयजल योजना में लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत रियूर के गांव गरलोनी के दीवान चंद ने बताया कि जैसे ही बिजली गिरी तो गांव में सर्विस वायर व घरों में विद्युत फिटिंग सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए।

कई परिवारों का लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जल गए हैं। रिवालसर विद्युत उप मंडल के सहायक अभियंता बृजलाल राव ने बताया कि बिजली गिरने से क्षेत्र के तीन ट्रांसफार्मर जल गए हैं। जिससे विभाग को लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, उसे शीघ्र ही ठीक कर लोगों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें