फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बहरी और मढ़ी क्षेत्र में अब आंख-मिचौनी नहीं खेलेगी बिजली

Tue, 03 Nov 2026 10:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नवनिर्मित 132 केवी सब-स्टेशन जागणा से बहरी और मढ़ी क्षेत्रों के 33 केवी सब-स्टेशनों को जोड़ा गया है। इससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलने के साथ जल शक्ति विभाग की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संचालन में भी मदद मिलेगी। क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचाैनी की समस्या खत्म हो जाएगी।
विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता अनुराग ने बताया कि नवनिर्मित 132 केवी सब-स्टेशन जागणा से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बिजली की लाइनों और विद्युत उपकरणों से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की। विशेषकर बच्चों को बिजली की लाइनों के आसपास न जाने देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें