फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने 21 दिन का नोटिस दिया

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक के दौरान बोर्ड प्रबंधन के ​​​खिलाफ ना
विज्ञापन
ओपीएस बहाली और भर्तियों की मांग को लेकर 2 को विधानसभा का करेंगे घेराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की सुंदरनगर इकाई की बैठक वीरवार को प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिजली बोर्ड कर्मचारियों से जुड़े गंभीर मुद्दों और मांगों पर गहनता से मंथन किया।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नितीश ने बताया कि यूनियन ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन को अपनी मांगों के निराकरण के लिए 21 दिन का अल्टीमेटम (नोटिस) जारी कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दी गई समयावधि के भीतर कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो राज्यभर के बिजली बोर्ड कर्मचारी 2 सितंबर को शिमला में विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के महामंत्री प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान झाबे राम, उपप्रधान चंद्रकांत, संयुक्त सचिव संदीप जम्वाल, सुंदरनगर इकाई के प्रधान कन्हव राणा, इकाई सचिव विकास कुमार और पेंशनर फोरम के पूर्व उपमहामंत्री जामेल ठाकुर सहित गोहर व अन्य इकाइयों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें