फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सब्जी मंडी के शौचालय की बिजली-पानी सुविधा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उप विनियमित सब्जी मंडी जोगिंद्रनगर के शौचालयों में सुविधाओं के अभाव से कारोबारी परेशान हैं। शौचालयों में बिजली आपूर्ति नहीं है। इससे ग्राहक और किसान परेशान हैं। शहर के लक्ष्मी बाजार स्थित शौचालय को सब्जी मंडी के थोक विक्रेता और काफी संख्या में ग्राहक इस्तेमाल में लाते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था के अभाव में क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

यहां महिलाओं के शौचालय पर ताला लटका हुआ है। स्थानीय निवासी अजय, रणजीत, महेश, विनोद कुमार ने बताया कि शौचालय की सफाई सही ढंग से नहीं होती है।
इससे दुर्गंध का आलम है। सब्जी मंडी प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि शौचालय में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बिजली, पानी की सुचारु व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पार्षद अजय धरवाल ने बताया कि शौचालय को नगर परिषद के अधीन लाने का अगर कोई प्रस्ताव सब्जी मंडी के संचालकों की ओर से लाया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें