मंडी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से एसडीआरएफ की 198 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी होने के कदम का स्वागत किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र की स्थिति शीघ्र सामान्य होने की आशा जताई है। अजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देकर हिमाचल वासियों के लिए स्नेह प्रकट किया है। केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए सात मंत्रियों के दौरे से सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में तेजी आएगी।
अजय ठाकुर ने केसीसीबी घोटाले की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरा इतिहास भ्रष्टाचार की गंदगी से सना हुआ है। ऐसे में अन्य विभागों की जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार के अन्य मामले सामने आएंगे। हिमाचल की जनता भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। संवाद