फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर नप के नए अध्यक्ष के लिए आज फिर होंगे चुनाव, भाजपा हो सकती है काबिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के तीन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षदों की संख्या हुई पांच
विज्ञापन

सात पार्षदों वाली नगर परिषद में बहुमत साबित करने के लिए चार पार्षदों की रहेगी जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में खाली चल रहे अध्यक्ष पद के आज फिर चुनाव होंगे। इसकी तैयारी नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन ने पूरी कर ली है। चार जुलाई को मिनी सचिवालय में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इसमें सभी सात वार्ड के पार्षद अध्यक्ष का चयन करेंगे। यहां भाजपा समर्थित पार्षद के अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावनाएं हैं, क्योंकि साफ तौर पर भाजपा समर्थित पार्षदों के पास जादुई आंकड़ा है।
कांग्रेस समर्थित तीन पार्षदों के एक साथ भाजपा में शामिल होने से भाजपा समर्थित पार्षद पांच हो गए हैं, जबकि बहुमत साबित करने के लिए चार पार्षदों की जरूरत है। नगर परिषद में केवल एक ही पार्षद प्यार चंद कांग्रेस समर्थित रह गए हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों में वार्ड एक से ममता कपूर, वार्ड 6 से अजय धरवाल, वार्ड सात से शीला वार्ड चार से शिखा और वार्ड दो से राजीव कुमार शामिल हैं। एक आजाद पार्षद प्रेरणा ज्योति हैं, जो कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं। वे पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी हैं। बता दें कि पांच साल के कार्यकाल में चौथी बार अध्यक्ष पद के चुनाव होने जा रहे। नगर परिषद के शेष बचे कार्यकाल की बात करें तो 25 दिसंबर 2025 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस संबंध में सभी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें