मंडी। गोपालपुर विकास खंड की बलद्वाड़ा पंचायत में प्रधान और धर्मपुर विकास खंड की बनाल पंचायत में उपप्रधान के रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव 25 फरवरी को करवाया जाएगा। संबंधित पंचायत क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।इसके अलावा चौंतड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत पैहड़-बडैलू के वार्ड रेहडू अमेहर बराली, बडोल पंचायत के वार्ड दिवडियाणू, तुलाह पंचायत के वार्ड चुल्हा-1, बडेहड़ पंचायत के वार्ड बनगेहड़-1, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गवाला के वार्ड कनुही, दतवाड़ पंचायत के वार्ड कचहली-2, गोहर विकास खंड की ग्राम पंचायत मझोठी के वार्ड गडीमान-1, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत कोठी के वार्ड समलेहड़, सरध्वार पंचायत के वार्ड सरध्वार-2 और चौकीचंद्राहन में वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव होगा। वहीं, कुम्मी पंचायत के वार्ड कुम्मी-3, विकास खंड चुराग की ग्राम पंचायत मशगोल के वार्ड बुंदल, गोपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत फतेहपुर के वार्ड फतेहपुर-3, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत पाली के वार्ड पीपली, रोपा पधर के वार्ड चनागन-1, सराज विकास खंड की ग्राम पंचायत जैंशला के वार्ड द्रुनू, कयोली के वार्ड कयोली-2 और सुंदरनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत बायला के वार्ड कुराडा में रिक्त हुए वार्ड सदस्यों के लिए भी उप-चुनाव 25 फरवरी को करवाया जाएगा।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 8, 9 और 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 फरवरी को सुबह 10 से सायं 3 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।