फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल से उपचार लेकर लौटी बुजुर्ग सड़क पर हुई बेहोश, करना पड़ा दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, चिकित्सकों ने दी धूप से बचने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार लेकर घर लौट रही एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिनी सचिवालय के समीप सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। उसे मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जोगिंद्रनगर शहर के नजदीकी सारली गांव की बुजुर्ग महिला शनिवार को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची थी। सुबह 11 बजे पर्ची बनाने के बाद ओपीडी में जांच करवाने के बाद महिला घर लौट रही थी। इस दौरान अस्पताल से महज 60 मीटर की दूरी पर मिनी सचिवालय की सड़क पर तेज धूप में चलते हुए उसे चक्कर आ गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। आस पास से गुजर रहे लोगों ने महिला को उठाकर दोबारा उपचार के लिए अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया। उधर, गर्मी के मौसम में तेज धूप से शहर पहुंच रहे लोगों को भी चक्कर आने की दिक्कतें हो रही हैं, जबकि उल्टी दस्त के बाद अब डायरिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के कार्यकारी एसएमओ डॉ. विजेंद्र ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव से लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। इन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ तेज धूप में बाहर न घूमने की भी हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन


शिशु ओपीडी में नहीं मिला उपचार
शनिवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की शिशु ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक के न मिलने से मरीज बिना उपचार लौटे। अस्पताल की सामान्य ओपीडी नंबर 105 व 106 में मरीजों की भीड़ लगी रही। लडभड़ोल और चौंतड़ा के अस्पतालों में भी करीब दो सौ मरीजों ने उपचार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें