फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्यार को नगर निगम से किया जाए बाहर : विजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के नेला वार्ड के कल्यार क्षेत्र के लोगों ने किसी प्रकार का टैक्स देने में असमर्थता जताई है। लोगों का कहना है कि कल्यार क्षेत्र को नगर निगम से बाहर किया जाए। चार साल के दौरान विकास नहीं हुआ है। दो साल पहले बरसात में ढह गए डंगे आज तक नहीं लग पाए हैं। कुछ स्थानों पर बस स्ट्रीट लाइट्स की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बाड़ी देव के पास पंचायत के समय की बनाई सड़क का करीब 40 फीट हिस्सा पक्का किया गया है। कल्यार में नगर निगम की ओर से कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है। भरौण पंचायत के प्रधान विजेंद्र चंदेल व एक्स सूबेदार राजू राम चंदेल की अगुवाई में कल्यार क्षेत्र के लोगों ने अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि कल्यार क्षेत्र पूर्व में ग्राम पंचायत भरौण का हिस्सा था। नगर निगम के गठन के दौरान इस गांव को पंचायत से बाहर कर नगर निगम में शामिल किया गया। नेला वार्ड के तहत आने वाला यह गांव जंगल के साथ सटा हुआ है। नगर निगम में शामिल होने के बाद इस क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से बाहर करने के लिए समय समय पर मांग की है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें