लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के कुणी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर की दूसरी मंजिल से गिर कर घायल हो गईं। उसे उपचार के लिए लडभड़ोल अस्पताल लाया गया।
महिला की गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पालमपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुणी गांव निवासी जसोदा देवी पत्नी भीम सिंह घर की छत पर कुछ काम करने जा रही थी।
अचानक उसका सीढि़यों से पांव फिसल गया और वह गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को सिर और बाजू में गहरी चोट आई है। ओपीडी में मौजूद डॉ. तान्या गौर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। संवाद