फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की दुकान से 17 पेटी अवैध शराब बरामद

Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
मंडी
विज्ञापन
वाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन

मंडी। धर्मपुर पुलिस ने बनाल पंचायत में एक भाजपा नेता की दुकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम छह बजे के करीब बनाल में करियाने की दुकान में शराब रखे जाने की सूचना मिली। जिस पर धर्मपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान से 17 पेटी ऊना नंबर वन देसी शराब बरामद की। यह दुकान एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ धर्मपुर अमर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें