फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी के 89 पदों के लिए 789 ने जताई दावेदारी

Wed, 24 Aug 2016 06:59 PM IST
मंडी
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिले में जेबीटी के 89 पदों के लिए 789 टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी ने दावेदारी जताई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से उपरोक्त जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए बुधवार को काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें जिलाभर के 789 टेट उत्तीर्ण जेबीटी ने भाग लिया।
विज्ञापन


सोमवार को जोगिंद्रनगर और गोहर रोजगार कार्यालय के 275 उम्मीदवारों ने भाग लिया। जबकि मंगलवार को करसोग और सुंदरनगर के कुल 139 जबकि अंतिम दिन बुधवार को मंडी व सरकाघाट रोजगार कार्यालय में दर्ज 375 उम्मीदवार शामिल हुए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडी जिला में जेबीटी शिक्षकों के 115 पद टेट मेरिट के आधार पर भरे जाएंगे, जिसमें से प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा 89 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा खेल कोटे, दिव्यांग, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार संबंधित विभाग द्वारा लिए जाएंगे। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कर्मदत्त शर्मा ने कहा कि जेबीटी की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 89 पदों के लिए काउंसलिंग में जिले के 789 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभाग द्वारा शीघ्र ही मेरिट सूची तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें