सरकाघाट के सिंबल कोठी में घर को लगी आग पर काबू पाते दमकल जवान। स्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : 1
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के गांव सिंबल कोठी में बुधवार रात को दो मंजिला कच्चा मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान सलिता देवी ने बताया कि आग की इस घटना में 10 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हुई है। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। संवाद