फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलद्वाड़ा सिविल अस्पताल में ईसीजी शुल्क दोगुना, अब देना होंगे 100 रुपये

Thu, 24 Apr 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा में अब विभिन्न सुविधाओं की एवज में मरीजों और अन्य लोगों को जेब ढीली करनी होगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई तरह की सुविधाओं की एवज में शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर, एसडीएम स्वाति डोगरा और बीएमओ डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के अब 300 रुपये लिए जाएंगे। इसमें दोगुना बढ़ोतरी की गई है। पूर्व में यह राशि 150 रुपये थी। इसी तरह फर्स्ट एड प्रशिक्षण के भी 300 रुपये वसूले जाएंगे। पूर्व में यह शुल्क 150 रुपये था। इसके अलावा ईसीजी शुल्क में भी दोगुनी बढ़ोतरी करते हुए 100 रुपये तय किया गया है। पूर्व में 50 रुपये वसूले जा रहे थे। तीन चीजों में दोगुना बढ़ोतरी रोगी कल्याण समिति की बैठक में करने का फैसला लिया गया है।
बैठक में डॉक्टर अरुण चंदेल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय और व्यय के बारे में चर्चा की और आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की रूपरेखा तैयार की गई। वर्ष 2025-26 में अनुमानित बजट 19,21,940 रुपये का प्रस्ताव रखा। इस बजट को मरीजों की सुविधाओं के लिए अलग-अलग मदों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें