फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकारी विभागों से जुड़ेंगी ई-टैक्सियां, युवाओं को मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत प्रदेश के 11 युवाओं की ई-टैक्सियों को सरकारी विभागों से जोड़ा जाएगा। इससे चयनित युवाओं को हर महीने 60 हजार रुपये तक की आय का अवसर मिलेगा। योजना के तहत ई-टैक्सी खरीदने पर पात्र युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


योजना में पारंपरिक टैक्सी चालकों को भी इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मौजूदा टैक्सी ऑपरेटरों को ई-टैक्सी खरीदने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह पहल युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पारंपरिक टैक्सी चालकों को इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने में मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें