फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायतों में लगेंगे ई-केवाईसी कैंप, अटकी पेंशन का रास्ता होगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-केवाईसी लंबित होने से भुगतान प्रभावित होने की शिकायतों के बाद की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी पूरी न होने से सुंदरनगर उपमंडल में सैकड़ों पेंशन धारकों की पेंशन अटकने की शिकायतों के बाद विभाग ने राहत की पहल की है। अब पेंशन धारकों को ई-केवाईसी के लिए डाकघरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। तहसील कल्याण विभाग पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर लंबित ई-केवाईसी पूरी करवाएगा।
सुंदरनगर उपमंडल में करीब 18 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के करीब 2500 और शहरी क्षेत्र के लगभग 370 पेंशन धारकों की ई-केवाईसी लंबित है। ई-केवाईसी पूरी न होने से कई पेंशन धारकों को पेंशन भुगतान प्रभावित होने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

विभाग ने पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मार्च 2026 तक ई-केवाईसी पूरी करवाने का समय दिया था लेकिन कई पेंशन धारकों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। दूरदराज के निहरी क्षेत्र में बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत जग्गा ने पेंशन धारकों से ई-केवाईसी के लिए डाकघरों के चक्कर न लगाने की अपील की है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से लंबित मामलों की पहचान कर पेंशन धारकों को कैंपों की जानकारी देने और ई-केवाईसी करवाने में सहयोग करने को कहा है। विभाग का लक्ष्य लंबित मामलों का जल्द निपटारा कर पात्र पेंशन धारकों को नियमित पेंशन दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें